वाराणसी। कफ सिरप तस्करी के बहुचर्चित मामले में वाराणसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल की लगभग 28 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के बाद की गई। पुलिस टीम महमूरगंज स्थित आवास पर पहुंची और विधिक प्रक्रिया के तहत कुर्की की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान क्षेत्र में डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई गई, ताकि स्थानीय लोगों को न्यायालय के आदेश और पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी जा स अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति चिह्नित पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान कफ सिरप की अवैध तस्करी से जुड़े वित्तीय लेन-देन और संपत्ति के दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई। जांच में लगभग 28 करोड़ रुपये की संपत्ति को अवैध आय से अर्जित पाया गया।
इसी आधार पर न्यायालय में कुर्की की अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे मंजूरी मिलने के बाद संपत्तियों को सीज करने की कार्रवाई तेज कर दी गई।भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाईमहमूरगंज स्थित आवास पर भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अवैध तस्करी में संलिप्त लोगों को कड़ा संदेश जाएगा और कानून के दायरे में लाकर उनकी अवैध संपत्तियां जब्त की जाएंगी।
Tags
Trending

.jpeg)