वाराणसी में अवैध ऑनलाइन जुआ “भाग्यलक्ष्मी” के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दी बनारस बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता सतीश कुमार यादव ने जनपद में अवैध रूप से संचालित ऑनलाइन जुआ/लॉटरी “भाग्यलक्ष्मी” के नेटवर्क के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी को प्रार्थना पत्र सौंपकर अवगत कराया कि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन जुआ-सट्टा संचालित किया जा रहा है।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत विशेश्वरगंज, बाड़ा नंबर 5, कूड़ा खाने के समीप कुएं के पास कई बार छापेमारी के बावजूद एक-दो दिन बंद रहने के बाद पुनः अवैध ऑनलाइन लॉटरी शुरू हो जाती है। इसी प्रकार सप्तसागर दवा मंडी शौचालय के पीछे, अलईपुर, पुराने पुल, ढेलवरिया, पंचकोशी तथा चौकाघाट स्थित शराब ठेका क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर भी ऑनलाइन जुआ संचालित होने की शिकायत की गई है।

अधिवक्ता सतीश कुमार यादव के अनुसार मनीष पाण्डेय, विनय कनौजिया, अजय चौहान, गुड्डू यादव सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा संगठित रूप से इस अवैध कारोबार को संचालित किए जाने का आरोप है। इन स्थानों पर अराजक तत्वों का जमावड़ा, शराब सेवन, स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने और युवाओं को जुए की लत में धकेलने जैसी गतिविधियों की भी शिकायत की गई है।उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि वाराणसी को ऑनलाइन जुआ “भाग्यलक्ष्मी” के जाल से मुक्त कराया जा सके। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता समाज और आमजन के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post