दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत 34 भवनों पर कार्रवाई, मीडिया प्रवेश प्रतिबंधित

दालमंडी इलाके में प्रशासन की सख्त कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार सुबह से ही बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी गई, जिसमें कुल 34 मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है। किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर करीब 600 पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती की गई है।कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रशासन ने दालमंडी के आसपास बैरिकेडिंग लगाकर आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी है। केवल अधिकृत कर्मियों को ही इलाके में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, जिन मकानों पर कार्रवाई की जा रही है, उन्हें पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था। तय समय सीमा के भीतर अवैध निर्माण नहीं हटाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है।ध्वस्तीकरण के दौरान पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अफरा-तफरी या विरोध की स्थिति उत्पन्न न हो।वहीं, कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल देखा जा रहा है। कुछ लोग अपने घरों का सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाते नजर आए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post