मुझसे शादी करो वरना तेजाब फेंक दूंगा, वाराणसी में युवती को धमकी, मां ने दर्ज कराई FIR

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक द्वारा युवती को शादी के लिए दबाव डालते हुए तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी युवक उनकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा है। आरोप है कि युवक इंस्टाग्राम पर युवती की तस्वीरें पोस्ट कर रहा है और संदेश भेजकर कह रहा है कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उस पर तेजाब फेंक देगा।

परिजनों के अनुसार, आरोपी की हरकतों से बेटी मानसिक रूप से परेशान है और परिवार भय के माहौल में जी रहा है। कई बार मना करने के बावजूद युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था, जिसके बाद मजबूर होकर पुलिस की शरण लेनी पड़ी।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया के दुरुपयोग और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post