एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने की वरुणा नदी की सफाई, सरकार पर लापरवाही के आरोप

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा वरुणा नदी की सफाई का कार्य किया गया। यह पहल एक दिन पूर्व कांग्रेस पार्टी द्वारा वरुणा नदी के किनारे स्थित शास्त्री घाट पर आयोजित संविधान संवाद रैली के बाद की गई। रैली में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे, जहां कार्यक्रम के प्रारंभ में वरुणा नदी का विधिवत पूजन भी किया गया।पूजन के दौरान वरुणा नदी में बहते मलजल और गंदगी की स्थिति को देखकर कांग्रेस नेताओं ने गहरी पीड़ा व्यक्त की, जिसके बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने माँ वरुणा की सफाई का संकल्प लिया। इसी क्रम में सोमवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने स्वयं श्रमदान कर नदी की सफाई की।

सफाई अभियान के दौरान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर एनएसयूआई के सभी कार्यकर्ता वरुणा नदी की सफाई के लिए प्रेरित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि काशी, जो देश के प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है, वहां माँ गंगा और वरुणा नदी की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात नहीं बदले।उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी और उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रवींद्र जायसवाल द्वारा वरुणा नदी में ड्रोन से दवा छिड़काव की घोषणा की गई थी, लेकिन यह केवल जुमला साबित हुआ। एनएसयूआई कार्यकर्ता आगे भी निरंतर वरुणा नदी की सफाई करते रहेंगे, क्योंकि वरुणा नदी वाराणसी की पहचान है।इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय, उपाध्यक्ष संदीप पाल, जिलाध्यक्ष शशांक शेखर, आशु पाण्डेय, जतीन पटेल, सुमित सिंह, विनोद यादव, आशु गौतम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post