वाराणसी में शुक्रवार को दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन भवनों को ध्वस्त कर दिया। अभियान के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहे।इस कार्रवाई में लोक निर्माण विभाग (PWD) के इंजीनियर के.के. सिंह,
थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा सहित दर्जनों पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।प्रशासन के अनुसार दालमंडी क्षेत्र में यातायात सुगम बनाने और भविष्य की योजनाओं को गति देने के लिए यह चौड़ीकरण अभियान चलाया जा रहा है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी चिन्हित अतिक्रमणों पर इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

.jpeg)
