एग्रीकल्चर प्रीमियर लीग सीज़न–07 का भव्य शुभारंभ, खेल भावना और अनुशासन का दिखा अद्भुत संगम

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ में आयोजित एग्रीकल्चर प्रीमियर लीग (APL) सीज़न–07 का भव्य एवं गरिमामय उद्घाटन विश्वविद्यालय के कृषि मैदान में उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण, विद्यार्थी, शोधार्थी, पूर्व छात्र एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन का उद्घाटन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। कार्यक्रम में नीलू मिश्रा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में तथा इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ की निदेशक अध्यक्षता कर रही थीं।

अपने संबोधन में कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक उत्तरदायित्व को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने छात्राओं की सक्रिय भागीदारी की विशेष सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में सकारात्मक संकेत बताया।गेस्ट ऑफ ऑनर नीलू मिश्रा ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं में आत्मविश्वास, साहस और निर्णय क्षमता विकसित करते हैं तथा टीम गेम्स जीवन में सहयोग और आपसी सम्मान का महत्व सिखाते हैं। 

उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना बनाए रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं निदेशक ने कहा कि एग्रीकल्चर प्रीमियर लीग संस्थान की एकता, ऊर्जा और जीवंतता का प्रतीक है, जो विद्यार्थियों में नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता विकसित करती है।इस अवसर पर (USDV) प्रो. ए. के. नेमा, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. तरुण वर्मा एवं डॉ. सुधीर राजपूत ने भी अपने विचार रखते हुए खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य बताया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post