जल शक्ति मंत्री को रोकने का मामला, भाजपा विधायक को नोटिस 7 दिन में मांगा जवाब

महोबा।उत्तर प्रदेश के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को कथित रूप से रास्ते में रोकने के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण उर्फ गुड्डू राजपूत को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।यह मामला 30 जनवरी का है, जब जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह महोबा में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम से लौटते समय चरखारी विधायक बृजभूषण सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मंत्री का काफिला रोक लिया। इस दौरान उनके साथ लगभग 100 से अधिक ग्राम प्रधान मौजूद थे।

ग्राम प्रधानों ने जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई गांवों में पाइपलाइन लीकेज की समस्या है, कई स्थानों पर नल कनेक्शन नहीं मिले हैं, कहीं पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हैं तो कहीं अब तक टंकियों का निर्माण ही नहीं हुआ है।इन मुद्दों को लेकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विधायक बृजभूषण सिंह के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। घटना का वीडियो और जानकारी सामने आने के बाद पार्टी नेतृत्व ने इसे संगठन की छवि के लिए नुकसानदेह माना है।प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने विधायक से पूरे घटनाक्रम पर जवाब तलब किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, निर्धारित समयसीमा के भीतर संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post