रविवार को मिसिर पोखरा क्षेत्र में प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक चौरसिया उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रकाश शुक्ला ने सहभागिता की। इस अवसर पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने एआई समिट में भारत की उपलब्धियों, विद्यार्थियों की परीक्षाओं, खेल जगत में बढ़ती भारतीय प्रतिभाओं, टी-20 क्रिकेट में देश-विदेश में खिलाड़ियों की भागीदारी, अंगदान के महत्व तथा डिजिटल फ्रॉड से सतर्क रहने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। साथ ही किसानों की उपलब्धियों, केरल के कुंभ, राष्ट्रपति भवन में गुलामी के प्रतीकों में किए गए बदलाव, नारी शक्ति के सशक्तिकरण और आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) अनूप जायसवाल ने किया। संचालन धीरेंद्र शर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन ओम प्रकाश यादव ने दिया।इस अवसर पर शंकर जायसवाल, पूर्व पार्षद गिरीश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, मनीष चौरसिया, आदित्य गोयंका, मंगलेश जायसवाल, सिद्धनाथ गौड़, एडवोकेट सुनील कन्नौजिया, संदीप यादव, राजकुमार विश्वकर्मा, प्रदीप जायसवाल, प्रकाशन केसरी, गोपाल जी जायसवाल, दीपू चौरसिया, अखिल वर्मा, चंद्र विजय सिंह, विजय गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

