डीएवी कॉलेज मैदान में गूंजा क्रिकेट का जुनून, भारत विकास परिषद की 10 शाखाओं ने दिखाया दमखम

भारत विकास परिषद द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज के मैदान में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। “प्रांतीय क्रिकेट लीग” के नाम से आयोजित इस प्रतियोगिता में परिषद की कुल 10 शाखाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पूरे दिन मैदान में रोमांचक मुकाबलों का दौर चलता रहा और खिलाड़ियों ने खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।भारत विकास परिषद वाराणसी सिटी के शाखा अध्यक्ष मनीष लोहिया ने बताया कि इस एक दिवसीय टूर्नामेंट में परिषद की 10 टीमों ने हिस्सा लिया। लीग चरण के बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले भी खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां विजेता टीम ने शानदार खेल का परिचय देते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।मनीष लोहिया ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि आपसी सामंजस्य, भाईचारा और खेल भावना को बढ़ावा देना है। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन और टीम भावना के साथ मैच खेलकर खेल की गरिमा को बनाए रखा।



Post a Comment

Previous Post Next Post