भोजपुर जिले में BPSC से चयनित एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सौरभ गुप्ता (25) के रूप में हुई है। सौरभ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के लालगंज बाजार का रहने वाला था और वर्तमान में भोजपुर जिले में कार्यरत था।जानकारी के अनुसार, सौरभ की पोस्टिंग पीरो प्रखंड स्थित तार मध्य विद्यालय में थी। रविवार को उसका शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों के अनुसार, सौरभ ने पिछले साल ही BPSC शिक्षक के पद पर नौकरी जॉइन की थी। चाचा ने बताया कि वह नौकरी को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
आत्महत्या से पहले उसने अपनी मां से फोन पर बात भी की थी।कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें सौरभ ने लिखा है— “बस अब मन नहीं, SORRY”। पुलिस सुसाइड नोट को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

.jpeg)
