फ्लैट दिलाने के नाम पर एक महिला से 10.80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने दो साल पहले उसे फ्लैट देने का झांसा देकर 10.80 लाख रुपये ले लिए थे। तय समय सीमा बीत जाने के बावजूद न तो फ्लैट का हैंडओवर किया गया और न ही रकम वापस की गई।जांच में सामने आया है कि आरोपी ने महिला से ली गई रकम का इस्तेमाल कर दालमंडी इलाके में अपने नाम से मकान खरीद लिया। जब महिला ने फ्लैट या पैसे वापस मांगने का दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा।
थक-हारकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद FIR दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags
Trending

.jpeg)
