लोकसभा में राहुल गांधी की स्पीच पर दूसरे दिन भी हुआ हंगामा

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण को लेकर लगातार दूसरे दिन भी सदन में भारी हंगामा देखने को मिला। राहुल गांधी ने सदन के पटल पर पूर्व सेना प्रमुख की एक अनपब्लिश्ड किताब से जुड़ा आर्टिकल पेश किया, जिसके बाद सत्तापक्ष के सांसदों ने कड़ा विरोध जताया।राहुल गांधी ने हंगामे के बीच कहा कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “मैं संसद में तथ्य रखना चाहता हूं, लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा।” इस पर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह के दस्तावेज़ों को सदन में पेश करना नियमों के खिलाफ है।हंगामा बढ़ने के कारण लोकसभा की कार्यवाही कुछ समय के लिए बाधित रही।

अध्यक्ष ने सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन शोर-शराबा जारी रहा।कांग्रेस का आरोप है कि सरकार असहज सवालों से बचने के लिए विपक्ष की आवाज़ दबा रही है, वहीं भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी जानबूझकर सदन की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं।लगातार दूसरे दिन हुए इस हंगामे के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी और तेज़ होने के आसार हैं।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post