नेशनल थाई बॉक्सिंग फेडरेशन कप 2026 में उत्तर प्रदेश का अच्छा प्रदर्शन

एलिज़ीयम रिजॉर्ट, पंचगनी, महाबलेश्वर में 29 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित नेशनल थाई बॉक्सिंग फेडरेशन कप 2026 में देश के 9 राज्यों के 310 खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की टीम ने विजेता खिताब जीता, जबकि छत्तीसगढ़ उपविजेता रहा। गुजरात ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।उत्तर प्रदेश की टीम ने प्रतियोगिता में 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पाँचवाँ स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश के लिए दोनों गोल्ड मेडल वाराणसी के खिलाड़ियों ने जीते।

12–14 वर्ष आयु वर्ग में गौरव सुंदर और 15–17 वर्ष आयु वर्ग में शुभम यादव ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी सैयद इमरान हुसैन ने बताया कि गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी चयन ट्रायल के बाद भारतीय टीम में चुने जा सकते हैं। भारतीय टीम मई में पोखरा (नेपाल) में होने वाली एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेगी।उत्तर प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post