राजघाट गंगा तट पर बाबा भैंसासुर व शायरी माता का हुआ वार्षिक श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजन

राजघाट गंगा तट पर बाबा भैंसासुर एवं शायरी माता का 26वां वार्षिक श्रृंगार उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा का सुगंधित फूलों की मालाओं, हरी पत्तियों एवं विद्युत झालरों से भव्य श्रृंगार किया गया।श्रद्धालुओं ने बाबा को फल, मिष्ठान एवं मदिरा का भोग अर्पित किया। ढभरू दल के साथ विधिवत भव्य आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्या में नृत्य-नाटिका की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा भैंसासुर व शायरी माता का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में मोहन लाल शर्मा, राज कुमार जायसवाल, जीवन लाल, सत्यनारायण जायसवाल सहित दर्जनों श्रद्धालु व आयोजक उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post