छतों के सहारे टिका बिजली खंभा, एमडी को सौंपा गया ज्ञापन

सीर गोवर्धनपुर वार्ड संख्या–23 में पिछले लंबे समय से एक जर्जर बिजली का खंभा स्थानीय लोगों की छतों के सहारे टिका हुआ है, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इस गंभीर समस्या को लेकर नागरिकों ने कई बार शिकायत की, लेकिन बिजली विभाग द्वारा खंभा बदलने के बजाय केवल अस्थायी प्लास्टर कर औपचारिकता निभाई गई, जिसे लोगों ने जन सुरक्षा से खिलवाड़ बताया है।मामले को लेकर आज पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) को लिखित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के बाद एमडी महोदय ने आश्वासन दिया कि 10 दिनों के भीतर जर्जर खंभा बदल दिया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समयसीमा के भीतर खंभा नहीं बदला गया, तो वे एमडी कार्यालय, वाराणसी के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग के अधिकारियों की होगी।नागरिकों का कहना है कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ी है। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में संबंधित विभाग और अधिकारी पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।




Post a Comment

Previous Post Next Post