चेतगंज में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, मरीजों को मिला मुफ्त उपचार व दवाएं

चेतगंज क्षेत्र में एक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर में होम्योपैथी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों का निःशुल्क परीक्षण एवं उपचार किया गया, साथ ही मरीजों को मुफ़्त होम्योपैथिक दवाएं भी वितरित की गईं।

चिकित्सा शिविर का आयोजन होम्योपैथी की प्रख्यात कंपनी एस.बी.एल प्राइवेट लिमिटेड एवं अनुराग होमियो एजेंसी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में वाराणसी के अनुभवी चिकित्सकों डॉ. दिलीप मिश्रा, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. उमेश कुमार एवं डॉ. हिमांशु कुमार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एस.बी.एल कंपनी के प्रतिनिधि अनीश श्रीवास्तव, राजन, धर्मेंद्र एवं दिनेश का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।



Post a Comment

Previous Post Next Post