कर्नल रणजीत उपाध्याय का 80वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न, समाज सेवा के प्रति समर्पण को मिला सम्मान

जनकल्याण परिषद उत्तर प्रदेश के बैनर तले केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के संस्थापक कर्नल रणजीत उपाध्याय का 80वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य जन्मोत्सव, कवि सम्मेलन तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार नाथ उपाध्याय ने की। प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन ग़ज़लकार सिद्धनाथ शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शमशुल आरफीन ने प्रस्तुत किया।

समारोह में समाज सेवा, साहित्य, संगीत, शिक्षा, चिकित्सा एवं कानून के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले लगभग 20 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में एस.पी. श्रीवास्तव, राजीव नारायण पाण्डेय, रघुनाथ उपाध्याय, प्रभु नारायण पाण्डेय, डॉ. विरेन्द्र प्रताप सिंह, बच्चा शुक्ला, विनोद द्विवेदी और केदारनाथ तिवारी सहित अन्य प्रमुख नाम शामिल रहे।अपने उद्बोधन में कर्नल रणजीत उपाध्याय ने आयोजन के लिए परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जीवनपर्यंत समाज सेवा के कार्य में समर्पित रहेंगे।कवि सम्मेलन में उपस्थित रचनाकारों ने कविता और ग़ज़लों के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में डॉ. सुशील पाण्डेय, गणेश सिंह प्रहरी, इंद्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’, भुलक्कड़ बनारसी, रंजीत मिश्रा, विजय चंद्र त्रिपाठी सहित अनेक साहित्यकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।समारोह के अंत में सभी ने कर्नल रणजीत उपाध्याय के स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की।



Post a Comment

Previous Post Next Post