वाराणसी में कांग्रेस का सत्याग्रह, लाठीचार्ज के विरोध में टाउन हॉल पर प्रदर्शन

गुरुवार को मैदागिन स्थित टाउन हॉल में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर किया गया।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान मनरेगा के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हो गए। इसी के विरोध में वाराणसी में सत्याग्रह कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।इस दौरान प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष, सतनाम सिंह, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, राजेश त्रिपाठी, प्रमोद वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से गांधी प्रतिमा के समक्ष बैठकर सत्याग्रह किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post