कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी में प्रेसवार्ता कर बताया कि 8 फरवरी को शास्त्री घाट पर संविधान संवाद सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में कांग्रेस के पांच सांसदों के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा भी शामिल होंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला प्रेसवार्ता के दौरान अजय राय ने कहा कि आज देश का आम आदमी, किसान और महिलाएं हर मोर्चे पर परेशान हैं, लेकिन केंद्र और प्रदेश की सरकारें जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटका रही हैं। लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का आरोप अजय राय ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश नीति में अमेरिका के सामने झुक चुके हैं, जबकि देश के भीतर लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है।यूपी में मुद्दों की राजनीति गायब उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति को जानबूझकर हिंदू-मुसलमान तक सीमित कर दिया गया है, जबकि बेरोज़गारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं पर सरकार चुप है।युवाओं को सही दिशा देने में सरकार नाकाम गाजियाबाद में तीन बहनों की आत्महत्या के मामले पर चिंता जताते हुए अजय राय ने कहा कि प्रदेश का युवा विदेशी ऑनलाइन गेमिंग और जुए की लत में फंस रहा है, लेकिन सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल रही है।
VDA पर किसानों की जमीन हड़पने का आरोप वाराणसी से जुड़े स्थानीय मुद्दों पर बोलते हुए अजय राय ने आरोप लगाया कि वाराणसी विकास प्राधिकरण पिंडरा क्षेत्र में गांव के गांव का अधिग्रहण कर रहा है। कृषि भूमि को जबरन आवासीय भूमि में बदला जा रहा है, जिससे किसानों का भविष्य संकट में है। संविधान संवाद सम्मेलन से उठेंगे जन मुद्दे अजय राय ने कहा कि कांग्रेस संविधान संवाद सम्मेलन के मंच से लोकतंत्र, किसानों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी।

.jpeg)
