उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से घरेलू हिंसा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर घर में आग लगा दी। आरोपी पति का कहना है कि पत्नी आए दिन उसे जूते से मारती थी और धमकी देती थी कि उसे “नीले ड्रम में भरवा देगी।”
घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों ने करीब 6 साल पहले लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही रिश्तों में तनाव बढ़ गया।आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी के व्यवहार और लगातार मिल रही धमकियों से वह मानसिक रूप से परेशान हो चुका था। इसी तनाव में आकर उसने घर में आग लगा दी। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और दोनों पक्षों से पूछताछ की। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

.jpeg)
