कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SIR द्वितीय चरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए डीएम को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी में कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के द्वितीय चरण में फार्म-6 एवं फार्म-7 के माध्यम से की जा रही कथित अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने-काटने की प्रक्रिया में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया गया।महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने आरोप लगाया कि SIR के द्वितीय चरण में सत्ता के दबाव में फार्म-7 के माध्यम से बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम काटने की कुटनीति अपनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से मुस्लिम मतदाताओं के नाम संशोधन के नाम पर हटाए जा रहे हैं और इस कार्य के लिए बीएलओ पर दबाव बनाया जा रहा है। इस प्रकार के कई मामले सामने आए हैं।कांग्रेस द्वारा उठाए गए प्रमुख बिंदुओं में कहा गया कि—प्रिंटेड फार्म-7 के माध्यम से मुस्लिम बहुल क्षेत्रों सहित गैर-भाजपा समर्थक मतदाताओं के नाम कटवाए जा रहे हैं।SIR द्वितीय चरण के अंतर्गत फार्म-6 और फार्म-7 की प्रक्रिया अभी वाराणसी में पूरी नहीं हुई है, ऐसे में आज समाप्त हो रही समय-सीमा को कम से कम एक माह के लिए बढ़ाया जाए।

अधिकांश बूथों पर बीएलओ द्वारा मतदाताओं को संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जा रहा है, जिससे भ्रम और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर उत्तरी के विधायक रविंद्र जायसवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मीडिया में बने रहने के उद्देश्य से उन्होंने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें वे अनजाने में अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर बैठे। उन्होंने कहा कि यह सब आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष की चिंता को दर्शाता है।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post