रामपुर में किसान यूनियन ने SDM को सौंपा ज्ञापन

रामपुर में आज किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी (SDM) कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने केंद्र सरकार से मुक्त व्यापार समझौता (FTA) रद्द करने तथा स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को तत्काल लागू करने की मांग की।किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते से देश के किसानों को भारी नुकसान होगा और कृषि उत्पादों के दामों में गिरावट आएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक स्थिति और कमजोर हो जाएगी।


यूनियन नेताओं ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों का हवाला देते हुए कहा कि किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागत का डेढ़ गुना मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से किसानों की आय सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाई। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।SDM ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा और उचित कार्रवाई के लिए अग्रेषित किया जाएगा।किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post