JPM इंग्लिश स्कूल — जहाँ शिक्षा के साथ संस्कार और आत्मविश्वास को मिलती है नई दिशा

गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा जेपीएम इंग्लिश स्कूल (Pre-Nursery से High School तक) सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर आधारित आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षण संस्थान है। विद्यालय शांत, विस्तृत एवं विकसित खुले वातावरण में स्थित है, जहाँ विद्यार्थियों के बौद्धिक, शारीरिक एवं नैतिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।विद्यालय प्रशासन के अनुसार यहाँ कम्प्यूटर शिक्षा, सुसज्जित कम्प्यूटर लैब, साइंस लैब एवं समृद्ध पुस्तकालय की व्यवस्था उपलब्ध है। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण अनुभव प्रदान करने के लिए अनुभवी अध्यापक एवं अध्यापिकाएँ समर्पित भाव से शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।विद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटर रक्षंदा कुशवाहा ने बताया कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए विशेष इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेज संचालित की जाती हैं। 


साथ ही विद्यालय में एक आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल भी है, जहाँ डिबेट, सेमिनार एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।खेलकूद एवं शारीरिक विकास के लिए विद्यालय में इनडोर व आउटडोर गेम्स की समुचित व्यवस्था है।  आउटडोर और इनडोर गेम्स की सुविधाएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं।विद्यालय में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए नृत्य, संगीत, एक्टिंग एवं क्राफ्ट की विशेष कक्षाएँ भी आयोजित की जाती हैं। साथ ही सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के लिए वाहन सुविधा (ट्रांसपोर्ट) उपलब्ध है।विद्यालय का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना भी है। आधुनिक संसाधनों एवं सकारात्मक वातावरण के साथ J.P.M. इंग्लिश स्कूल अभिभावकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post