यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। वाराणसी मंडल में लगभग 40 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि पूरे उत्तर प्रदेश में यह संख्या करीब 4 लाख बताई जा रही है। क्वींस कॉलेज में बना नियंत्रण कक्ष परीक्षा की निगरानी और सुचारु संचालन के लिए क्वींस कॉलेज में मंडलीय स्तर पर नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। यहां से सभी परीक्षा केंद्रों कीगतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी मॉनिटरिंग, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित वितरण व्यवस्था तथा केंद्र व्यवस्थापकों से सतत संवाद की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
डीआईओएस ने किया केंद्रों का निरीक्षण परीक्षा से एक दिन पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) भोलेंद्र प्रताप सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराई जाए।निरीक्षण के दौरान कक्षों की बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा सुरक्षा बलों की उपलब्धता की समीक्षा की गई।सख्त सुरक्षा के बीच होगी परीक्षाप्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही उड़नदस्ता दल भी सक्रिय रहेंगे, जो संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थियों को समय से पूर्व केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है तथा प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।प्रशासन का लक्ष्य है कि वाराणसी मंडल में यूपी बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण, नकलविहीन और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो।

