बनपुरवां स्थित स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल परिसर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव के रंगों से सजे इस कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द के श्रीचरणों में अबीर-गुलाल अर्पित कर किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और समरसता का उत्सव है।
यह पर्व हमें वैचारिक मतभेद भुलाकर एकता और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ए०के० चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस होली हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने कार्यों में सकारात्मकता के रंग भरेंगे, चुनौतियों को अवसर में परिवर्तित करेंगे तथा समाज और पर्यावरण की स्वच्छता के लिए हितकारी कार्य करेंगे।कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से पारंपरिक पकवान—गुझिया, पापड़ और ठण्डई—परोसे गए, जिसका सभी ने आनंद उठाया।इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक ले० एम०एस० यादव (रि०), प्रमोद श्रीवास्तव, शशिकान्त शर्मा, पुनीता पाठक, प्रभाकर यादव, उमेशचन्द, सुजीत कुमार सहित विद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

