केयर एंड करियर स्कूल की मंडुवाडीह शाखा में होली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोत्सव के तहत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने होली गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं और अबीर-गुलाल के साथ उत्साहपूर्वक होली खेली।
विद्यालय परिसर में बच्चों ने जमकर मौज-मस्ती की और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल से सराबोर किया। फूलों की होली कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही, जिसने पूरे वातावरण को रंगमय और आनंदमय बना दिया।इस अवसर पर अंजना शुक्ला, सुचिता त्रिपाठी, नलिनी पांडे, विजयलक्ष्मी, कोऑर्डिनेटर सुनीता कुशवाहा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया।
Tags
Trending

