नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल, सुसवाही में होली का पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में बच्चों ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर रंगों के इस पावन पर्व की खुशियां साझा कीं।कार्यक्रम के दौरान होली के पारंपरिक गीतों और सांस्कृतिक माहौल के बीच बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने सुरक्षित एवं स्वच्छ होली खेलने का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार राय ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर्बल रंगों से होली खेलना स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी है। उन्होंने सभी से प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ सुरक्षित होली मनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में बच्चों को ठंडाई वितरित की गई, जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर आनंदमय वातावरण में होली का पर्व मनाया।

