उत्तर पुस्तिका में रुपये मिलने पर नकल सामग्री मानकर सील होगी कॉपी

उत्तर प्रदेश। यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर इस वर्ष विशेष सख्ती बरती जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि यदि किसी परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका में रुपये या किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री पाई जाती है, तो उसे नकल सामग्री मानते हुए कॉपी तत्काल सील कर दी जाएगी।कक्ष निरीक्षकों को सख्त निर्देश परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों को प्रत्येक परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी कॉपी में पैसे रखे मिले, तो संबंधित कक्ष निरीक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

अधिकारियों के अनुसार, कुछ मामलों में परीक्षार्थियों द्वारा कॉपी में रुपये रखकर अनुचित लाभ लेने की कोशिश की जाती है। ऐसे प्रयासों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।नकल विहीन परीक्षा पर जोर बोर्ड प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह नकल-विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सख्त प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती और उड़नदस्तों की सक्रियता बढ़ाई गई है।परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे परीक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार के अनुचित साधन का प्रयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post