आशीर्वाद नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट में रविवार को लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन डॉ. एस.पी. गुप्ता, डॉ. उषा गुप्ता, डॉ. शलभ गुप्ता, डॉ. कावेरी गुप्ता, डॉ. समीर गुप्ता एवं डॉ. दीपाली गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि के रूप में सहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौकाघाट की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. फाल्गुनी गुप्ता तथा वर्सोवा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. पी.एस. दुबे समारोह में शामिल हुए।
संस्थान के डायरेक्टर डॉ. समीर गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि लैंप लाइटिंग के साथ ही उनका नर्सिंग प्रोफेशन में विधिवत प्रवेश हो गया है। उन्होंने विद्यार्थियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण भाव से प्रशिक्षण पूर्ण करने तथा संस्थान का नाम रोशन करने का आह्वान किया। डॉ. दीपाली गुप्ता ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। संस्थान की प्रिंसिपल डॉ. दीपाली सचान ने छात्रों को लैंप लाइटिंग कराकर शपथ दिलाई।कार्यक्रम में संस्थान के एडमिन आशुतोष राय तथा नर्सिंग फैकल्टी सदस्य नेहा, संजू, आकृति, सुनीता, शुभम, प्रतिभा सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया गया।

