वाराणसी कमिश्नरेट के शिवपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गोंडा से शिवपुर क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से पहुंचे 6 युवकों को गिरफ्तार किया है।कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल बरामद की गई है। साथ ही, आरोपी जिस बोलेरो गाड़ी से आए थे, उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे, हालांकि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके।गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों और आपराधिक नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
Tags
Trending

.jpeg)