वाराणसी की उत्तरी विधानसभा में मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सूबे के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने आरोप लगाया है कि SIR प्रक्रिया के बाद क्रॉस चेकिंग में 9200 से अधिक मतदाता गलत पाए गए हैं। मंत्री ने इसे “वोट जिहाद” करार देते हुए इसके लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है।
इस मामले को लेकर मंत्री रविन्द्र जायसवाल अपने समर्थकों और सहयोगियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की। मंत्री ने कहा कि अलग-अलग बूथों पर एक ही नाम दर्ज होना गंभीर मामला है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।
वहीं, पूरे प्रकरण पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मंत्री द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर जांच कराई जाएगी और शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ बूथों पर एक ही मतदाता का नाम दो स्थानों पर दर्ज होने जैसी समस्याएं सामने आई हैं, जिनकी जांच कर सुधार किया जाएगा।फिलहाल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू करने की बात कही है।

.jpeg)
