महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष आरती व्यवस्था, समय-सारिणी जारी

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष तैयारियाँ की हैं। इस अवसर पर भगवान श्री काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना एवं आरतियाँ परंपरागत विधि-विधान से संपन्न होंगी।मंदिर प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार महाशिवरात्रि पर आरतियों की समय-सारिणी इस प्रकार है—मंगला आरतीप्रातः 02:15 बजे पूजा आरंभ होगी।प्रातः 03:15 बजे मंगला आरती संपन्न होगी।प्रातः 03:30 बजे मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिया जाएगा।मध्याह्न भोग आरतीप्रातः 11:40 बजे पूजा आरंभ होगी।दोपहर 12:20 बजे पूजा संपन्न होगी।

चारों प्रहर की आरतीप्रथम प्रहर में रात्रि 10:00 बजे से 12:30 बजे तक आरती होगी।द्वितीय प्रहर में रात्रि 01:30 बजे से 02:30 बजे तक आरती संपन्न होगी।तृतीय प्रहर में प्रातः 03:30 बजे से 04:30 बजे तक आरती होगी।चतुर्थ प्रहर में प्रातः 05:00 बजे से 06:15 बजे तक आरती संपन्न होगी।चारों प्रहर के दौरान झांकी दर्शन निरंतर चलता रहेगा।

सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनज़र महाशिवरात्रि पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में पेन, मोबाइल फोन, बैग, डिजिटल/स्मार्ट घड़ी, तम्बाकू, पॉलिथीन, प्लास्टिक की पानी की बोतल सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुएँ ले जाना पूर्णतः निषिद्ध रहेगा। प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और इस पावन पर्व को श्रद्धा, शांति और अनुशासन के साथ संपन्न कराने में सहयोग करें।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post