वाराणसी में मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। गुरुवार को चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक को लेकर शहर में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने औरंगाबाद इलाके में मांझा बेचने वाली दुकानों पर जबरदस्त छापेमारी की।
पुलिस ने दुकानों की गहन तलाशी लेते हुए दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी हाल में चाइनीज मांझा न बेचा जाए।छापेमारी के दौरान दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि वे वर्षों से कॉटन का मांझा बेचते आ रहे हैं और प्रतिबंधित मांझे से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी दुकान पर चाइनीज मांझा पाया गया, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ हत्या जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि चाइनीज मांझा से लगातार जानलेवा हादसे सामने आ रहे हैं, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और पुलिस पूरे शहर में निगरानी बनाए हुए है।

.jpeg)
