दालमंडी में चौड़ीकरण अभियान तेज, 24 भवन स्वामियों को नोटिस

गुरुवार को दालमंडी क्षेत्र में प्रस्तावित चौड़ीकरण अभियान को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने कार्रवाई तेज कर दी। अभियान के तहत कुल 24 भवन स्वामियों को मुनादी (ध्वनि यंत्र) के माध्यम से सूचना दी गई।PWD द्वारा स्पष्ट किया गया कि जिन भवन स्वामियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, वे तत्काल अपने भवन खाली कर दें, ताकि आगे की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

प्रशासन ने यह भी जानकारी दी कि 9 फरवरी को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए संबंधित भवन स्वामियों से समय रहते सहयोग करने की अपील की गई है।चौड़ीकरण अभियान को लेकर क्षेत्र में हलचल का माहौल बना हुआ है, वहीं प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post