मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। 5 साल के ब्रेक के बाद रिया वेब सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ में नजर आएंगी। उनके फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें वापस देखकर उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।
वेब सीरीज का फोकस फैमिली ड्रामा और कॉमेडी पर होगा, और रिया का किरदार इसे और भी रोचक बनाने वाला है। रिया ने अपनी वापसी को लेकर कहा कि “फैंस का प्यार और समर्थन हमेशा प्रेरणा देता है, और इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं।”फैंस को रिया की वापसी का बेसब्री से इंतजार है और यह वेब सीरीज उनके करियर की नई शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।
Tags
trendig

.jpeg)