डीएवी पीजी कॉलेज में आरएसएस शताब्दी वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर डीएवी पीजी कॉलेज के स्व. पी.एन. सिंह यादव सेमिनार हॉल में आयोजित ‘पंच परिवर्तन एवं भविष्य का भारत’ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हुआ। समापन सत्र में देश के विभिन्न शिक्षाविदों और संघ पदाधिकारियों ने विचार रखे और भविष्य के भारत की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के कुलपति प्रो. जे.पी. लाल, विशिष्ट अतिथि आरएसएस काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश तथा इग्नू के फार्मर वाइस चांसलर प्रो. नागेश्वर राव उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पंच परिवर्तन की अवधारणा, सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

स्वागत भाषण डॉ. पारुल जैन ने दिया, जबकि विषय स्थापना डॉ. शान्तनु सौरभ ने की। समापन सत्र में धन्यवाद ज्ञापन कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने प्रस्तुत किया।संगोष्ठी का संयोजन डॉ. शान्तनु सौरभ एवं सह-संयोजन डॉ. सिद्धार्थ सिंह ने किया। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में शिक्षाविदों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post