गाज़ियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में तैनात कोतवाल जयपाल सिंह रावत को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि कोतवाल ने एक मुकदमे से नाम निकलवाने के एवज में आरोपी से रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर मेरठ विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और कोतवाल को रंगेहाथों पकड़ लिया।
विजिलेंस टीम की कार्रवाई के बाद थाने में हड़कंप मच गया। आरोपी कोतवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
Tags
Trending

.jpeg)
