पीएम मोदी से बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए जाने वाले अतिरिक्त टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने का ऐलान किया। ट्रंप ने दावा किया कि भारत रूस से तेल खरीद भी बंद करेगा।PM मोदी ने जताया आभार, बोले– भारत-US साझेदारी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टैरिफ कटौती के फैसले पर राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया और कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों को इससे बड़ा फायदा मिलेगा।शेयर बाजार में दिखा असर, GIFT Nifty में 800 अंकों की तेजी टैरिफ कटौती के संकेतों के बाद GIFT Nifty में करीब 3% की उछाल देखी गई। घरेलू शेयर बाजार मजबूत शुरुआत कर सकता है।भारत-US ट्रेड डील ऐतिहासिक: राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा कि इससे आर्थिक सहयोग का नया अध्याय खुलेगा।अमित शाह बोले– युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने ट्रेड डील को ऐतिहासिक बताया। नेताओं ने कहा कि इससे रोजगार और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।निर्यातकों को राहत कपड़ा, समुद्री उत्पाद (झींगा) सहित कई भारतीय सामानों की अमेरिका में मांग बढ़ने की उम्मीद।
बजट सत्र का पांचवां दिन आज संसद परिसर में NDA की बैठक। सोमवार को राहुल गांधी के चीन-लद्दाख बयान पर हंगामा हुआ था।राहुल-शाह-राजनाथ टकराव लद्दाख में चीनी टैंक के बयान पर स्पीकर ने राहुल गांधी का माइक बंद कराया। जनरल नरवणे की किताब के हवाले पर भी हंगामा।सरकार का आरोप– वांगचुक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा कि वांगचुक लद्दाख को नेपाल-बांग्लादेश जैसा बनाना चाहते थे।SC का अहम बयान सुप्रीम कोर्ट ने कहा— जाति गणना केवल सेल्फ डिक्लेरेशन से नहीं, सत्यापन जरूरी।अवैध बांग्लादेशियों को निकालना सरकार की जिम्मेदारी: RSS हैदराबाद में संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान। भारत सिंधु जल समझौते की सुनवाई से अलग भारत ने कहा— यह कोर्ट अवैध है, आदेश नहीं मानेंगे।
मणिपुर में सरकार गठन की तैयारी BJP ने तरुण चुग को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया, अगले हफ्ते राष्ट्रपति शासन खत्म होने की संभावना।एनसीपी NDA में बनी रहेगी: सुनील तटकरे अजित पवार गुट के भाजपा के साथ बने रहने का दावा, विलय की अटकलों पर संशय।यह राजनीति का नहीं, शोक का समय’ अजित पवार के निधन पर रोहित पवार का भावुक संदेश।ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात के बाद बोलीं— EC, BJP का IT सेल बन गया है।राजस्थान शिक्षा मंत्री की विवादित सलाह मदन दिलावर बोले— बेरोजगार युवा गाय चराएं, मिलेंगे 10 हजार रुपये।लंदन में एअर इंडिया ड्रीमलाइनर में तकनीकी खराबी फ्यूल स्विच दो बार बंद होने का दावा, अहमदाबाद क्रैश से जोड़ा गया मामला।मौसम का मिजाज फिर बिगड़ा पहाड़ों से मैदान तक बारिश, बर्फबारी और कोहरे का असर; कई इलाकों में आज भी वर्षा के आसार।

.jpeg)
