लखनऊ में सांड का आतंक: युवती को दौड़ाकर पैरों से रौंदने का CCTV वीडियो वायरल

लखनऊ में सांड के आतंक का एक खौफनाक मामला सामने आया है। चौक थाना क्षेत्र के चौपटिया इलाके का बताया जा रहा एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांड युवती को दौड़ाकर पैरों से रौंदते हुए दिखाई दे रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक सांड ने युवती पर हमला कर दिया और उसे काफी दूर तक दौड़ाया। इसके बाद सांड ने युवती को जमीन पर गिराकर पैरों से रौंद दिया।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह सांड को भगाया और युवती को उसके चंगुल से छुड़ाया।सांड के हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और हालत चिंताजनक बताई जा रही है।घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद नगर निगम और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा पशुओं का आतंक लंबे समय से बना हुआ है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।फिलहाल पुलिस और नगर निगम की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं और आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई की बात कही जा रही है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post