नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के छात्रों के लिए गुडलक पार्टी का आयोजन

सुसुवाही स्थित नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल के परिसर में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के उद्देश्य से गुडलक पार्टी–2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के केशव हाल सभागार में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष प्रवीण राय, प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ समन्वयकों द्वारा मां सरस्वती के तेलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्रा कृति द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय ने अपने आशीर्वचनों में विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत एवं अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियां शामिल रहीं। साथ ही कक्षा 10 के छात्रों के लिए खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 10 की छात्राएं अद्विका एवं श्रेयश्री तथा छात्र आदित्य चतुर्वेदी ने अपने विद्यालयी अनुभव साझा करते हुए अनुशासित वातावरण और खट्टी-मीठी यादों को याद किया। सत्र 2025–26 के अंतर्गत कक्षा 10 के दोनों वर्गों से श्रेणीवार पुरस्कार भी प्रदान किए गए। बेस्ट बॉय का पुरस्कार साकिब अंसारी एवं बेस्ट गर्ल का पुरस्कार तान्या को मिला। अन्य पुरस्कार विजेताओं में शिवम, वेदांत, सक्षम, आईना बानो एवं आयुष शामिल रहे। सभी पुरस्कार प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा प्रदान किए गए।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन छात्रा उन्नति, हिमांशी एवं छात्र अंश यादव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post