प्रशिक्षण कार्यशाला में पहुंचे प्रेम शुक्ला व ब्रजेश पाठक, कई मुद्दों पर दी प्रतिक्रिया

सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की केंद्रीय कार्यशाला में भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने प्रयागराज में बटुकों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी नागरिक का अपमान नहीं होना चाहिए और यदि कुछ गलत हुआ है तो उसकी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बटुक पूजन हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है और यह कोई नई बात नहीं है।प्रेम शुक्ला ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिनके शासनकाल में शंकराचार्य को गिरफ्तार किया गया और अविमुक्तेश्वरानंद के बटुकों पर डंडे बरसाए गए, 


वे आज कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरयू को कार्यसेवकों के खून से लाल करने का इतिहास भी सबको याद है। मुख्यमंत्री द्वारा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर उठाए गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर तमाम शंकराचार्यों ने भी आपत्ति जताई है। हालांकि प्रशिक्षण कार्यशाला से जुड़े सवालों पर प्रेम शुक्ला ने कुछ भी कहने से परहेज किया।वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मीडिया के सवालों का सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि फिलहाल प्रशिक्षण कार्यशाला चल रही है, उसे संपन्न हो जाने दें। बताया गया कि इस कार्यशाला में प्रदेश के कई मंत्री और पदाधिकारी भी शामिल हुए हैं।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post