नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद की कार्यवाही को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब भी मोदी सरकार सदन की कार्यवाही को बाधित करना चाहती है, तो वह भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को बोलने के लिए खड़ा कर देती है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी को संसद में एक पहले से प्रकाशित किताब से उद्धरण (कोट) करने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे छह किताबें लेकर सदन में बैठे नजर आए और उनमें से उद्धरण भी करते रहे, इसके बावजूद उनका माइक्रोफोन बंद नहीं किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह दोहरा मापदंड दर्शाता है और संसद की कार्यवाही में निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, जबकि सत्तापक्ष को खुली छूट दी जा रही है।कांग्रेस महासचिव के इस बयान के बाद संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

.jpeg)
