आजमगढ़ के सांसद धर्मेन्द्र यादव के जन्मदिवस पर हाटकेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक, दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना

समाजवादी आंदोलन के युवा ध्वजवाहक एवं आज़मगढ़ से सांसद धर्मेन्द्र यादव के 47वें जन्मदिवस के अवसर पर हाटकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रद्धा और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम में बाबा काशी विश्वनाथ, हाटकेश्वर महादेव एवं मां नवदुर्गा से सांसद धर्मेन्द्र यादव की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए समाजवादी साथियों ने आशीर्वाद मांगा।

इसके उपरांत केक काटा गया और उसे गरीबों में वितरित कर जन्मदिवस को सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया।इस आयोजन का नेतृत्व अधिवक्ता मनोज यादव (पूर्व अध्यक्ष, शहर दक्षिणी विधानसभा महानगर समाजवादी पार्टी) एवं अधिवक्ता मनीष यादव (पूर्व प्रदेश सचिव, समाजवादी छात्र सभा) ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता मनोज यादव ने कहा कि माननीय सांसद धर्मेन्द्र यादव की लोकप्रियता निरंतर बढ़ती रहे और वे समाज के सभी वर्गों को एक माला की तरह पिरोकर साथ लेकर चलें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमाकांत जायसवाल, दुर्गा यादव, मनोज चौरसिया, संदीप पटेल, प्रिंस कुमार, प्रवीण कसेरा, अनिल यादव, शशिकांत यादव, हर्षित विश्वकर्मा, इम्तियाज मलिक सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post