दो मकानों की बिक्री में 67.34 लाख की धोखाधड़ी, चौक थाने में केस दर्ज।

चौक थाना क्षेत्र के बाबर शहीद गली स्थित दो मकानों की बिक्री के नाम पर करीब 67.34 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में मकान मालिक किशन सेठ की तहरीर पर चौक थाने में राजेश कुमार सेठ एवं उसके परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।नाटी इमली स्थित महेशनगर कॉलोनी निवासी किशन सेठ ने पुलिस को बताया कि बाबर शहीद गली में स्थित उनके दो मकानों का सौदा राजेश सेठ से 1.51 करोड़ रुपये में तय हुआ था।

पहला मकान 27 अक्तूबर 2023 और दूसरा मकान 28 नवंबर 2024 को बैनामा किया गया। आरोप है कि सौदे के समय राजेश सेठ ने पूरी रकम भुगतान करने का भरोसा दिलाया था।पीड़ित के अनुसार आरोपी द्वारा आरटीजीएस, चेक ड्राफ्ट और बैंकर्स चेक के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में भुगतान किया गया, लेकिन अंतिम लेखा-जोखा करने पर सामने आया कि दोनों बैनामों में केवल 83.66 लाख रुपये ही दर्शाए गए हैं, जबकि कुल 67.34 लाख रुपये अब भी बकाया हैं।

किशन सेठ ने बताया कि शेष राशि के बदले आरोपी ने छह माह के भीतर 73.595 किलोग्राम चांदी देने का आश्वासन दिया था, जिस पर सट्टा भी किया गया, लेकिन बाद में आरोपी इससे भी मुकर गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post