चोलापुर में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी अब भी फरार

चोलापुर थाना क्षेत्र के चौबेपुर (खुर्द) गांव में युवक पर जानलेवा हमले का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 19 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे विरजू यादव समेत अन्य लोगों ने अजय चौबे के भाई को जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है।

मामले में थाना चोलापुर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 352 और 351(3) के तहत मुकदमादर्ज किया गया है। इस संबंध में केस दर्ज है।पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिवार का कहना है कि स्थानीय दबाव और राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण पुलिस की कार्रवाई धीमी है। 

पीड़ित पक्ष ने यह भी दावा किया है कि मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है, इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।परिवार ने उच्चाधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द सख्त कदम नहीं उठाए गए तो उन्हें न्याय मिलना कठिन हो जाएगा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post