मुकदमे पर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती — “सच्चाई पर है पूरा भरोसा”

यौन शोषण के आरोप में दर्ज मुकदमे को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुकदमा दर्ज होना जांच प्रक्रिया का हिस्सा है और जब विधिवत मुकदमा चलेगा तभी पूरी सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और न्यायालय से अपेक्षा की कि मामले में अनावश्यक विलंब न किया जाए, क्योंकि इस प्रकरण पर कई लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। 

शंकराचार्य ने आरोप लगाने वाले व्यक्ति की पृष्ठभूमि पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वह कथित रूप से हिस्ट्रीशीटर है और वह रामभद्राचार्य का शिष्य बताया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सत्य सामने आएगा।








Post a Comment

Previous Post Next Post