प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का सरकार पर तीखा हमला, ‘संविधान बचाओ’ कार्यक्रम का ऐलान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया है। लहुराबीर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियां देश को आत्मनिर्भरता से दूर कर गुलामी की ओर धकेल रही हैं।

अजय राय ने 8 फरवरी को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री घाट पर ‘संविधान बचाओ’ कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को अमेरिका के सामने “गिरवी रखने” का आरोप लगाया। उन्होंने विदेशी तेल की खरीद और किसानों की उपज के लिए विदेशी बाजारों पर निर्भरता को लेकर भी सवाल उठाए। अजय राय ने कहा कि विदेशी फलों को बढ़ावा देने से भारतीय किसान संकट में हैं और सरकार की नीतियां देश की कृषि व्यवस्था को कमजोर कर रही हैं।

उन्होंने सरकार पर आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को कमजोर करने का भी आरोप लगाया। साथ ही एक सेवानिवृत्त जनरल की पुस्तक पर लगाए गए प्रतिबंध को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया।अजय राय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बिना किसी रोक-टोक के अपनी बात रखने का अधिकार देने की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज को दबाना संविधान की भावना के खिलाफ है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post