काशी हिंदू विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्रों ने प्राक्टोरियल बोर्ड की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। बिरला-ए छात्रावास के छात्रों ने मार्ग बंद कर मौन विरोध जताया और बोर्ड पर गलत व एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया।छात्रों का कहना है कि छात्रावास के छात्र रौशन मिश्रा की गिरफ्तारी अनुचित है।
छात्रों के मुताबिक घटना के समय 50–60 की संख्या में प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम छात्रावास पहुंची थी, जिससे छात्रों में आक्रोश फैल गया। उनका आरोप है कि बिना स्पष्ट कारण के कार्रवाई की गई, जिससे विश्वविद्यालय में भय का माहौल बन रहा है।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शांति बनाए रखी और मौन रहकर अपना विरोध दर्ज कराया। स्थिति को देखते हुए मौके पर प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम तैनात रही, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

.jpeg)
