जहां किताब होनी थी, वहां झाड़ू दिखी, वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल

जनपद के विकासखंड चोलापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल के कुछ बच्चे परिसर में झाड़ू लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में रसोइया और एक सहायक अध्यापिका की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) वाराणसी अनुराग श्रीवास्तव ने जांच के आदेश दे दिए हैं। BSA अनुराग श्रीवास्तव ने स्पष्ट रूप से कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि जांच में कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।BSA ने कहा फिलहाल जांच के आदेश के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post